शामली

भजन संध्या में महाराजा अग्रसेन की महिमा का गुणगान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट शामली की ओर से रविवार को दिल्ली रोड स्थित मैरिज होम में ‘एक शाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यजमानों ने विधि-विधान से महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर किया। आचार्य चंचल शर्मा के सान्निध्य में पंडित हिमांशु मुंडेपी, सुधीर मुंडेपी, हितेश नवानी और अवधेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद माता रानी और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। आयोजन में 108 ज्योत भी प्रज्वलित की गईं।

भजन संध्या का शुभारंभ सिरसा से आए राजेश गोयल ‘रिंकू’ ने गणेश वंदना के साथ किया। दिल्ली से आईं भावना स्वरांजलि ने महाराजा अग्रसेन की महिमा का गुणगान करते हुए भजन प्रस्तुत किए। ‘मैं अग्रसेन का वंशज हूं, मुझे सारी दुनिया जाने है’ और ‘आए शरण तुम्हारी महाराज अग्रसेन’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में अग्रवाल गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अरविंद दृष्टा महाराज का सान्निध्य रहा। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ट्रस्ट के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल, चेयरमैन अरविंद संगल, ट्रस्ट अध्यक्ष सीए डॉ. आकाश गुप्ता, रॉबिन गर्ग, राहुल तायल, संगीत गोयल, रजत बिंदल, ओमप्रकाश बंसल, राजेश बंसल, आशीष संगल, विकास गोयल, शिवांक गर्ग और उत्तम जिंदल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button