शामली

मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र पर्व का शुभारंभ हुआ। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।
नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और परिवार की खुशहाली की कामना की। घरों में भी विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजा-पाठ किया गया। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
शहर के हनुमान टीला स्थित श्री दुर्गा मंदिर, सब्जी मंडी स्थित अट्ठे वाला दुर्गा मंदिर और राजो मोहल्ला स्थित श्री चौदस वाला दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने माता के दर्शन कर नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
नवरात्र पर्व को लेकर देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसरों में पुलिस बल भी तैनात रहा। मां शैलपुत्री की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने नौ दिवसीय नवरात्र पर्व की शुरुआत की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button