शामली

रेल यातायात सामान्य होने से यात्रियों ने ली राहत की सांस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सीजेपी के आंदोलन के चलते शनिवार को दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन रद्द रहने के बाद रविवार को रेल यातायात सामान्य हो गया। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुईं। ट्रेनों का संचालन बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली। रविवार को शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना ने बताया कि रविवार सुबह से ही सभी ट्रेनें सामान्य दिनों की तरह अपने निर्धारित समय पर चलीं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों को ट्रेनों के आने और जाने के समय की जानकारी दी जाती रही।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रेलवे पुलिस स्टेशन परिसर में गश्त करती रही। शनिवार को ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन रविवार को रेल संचालन सामान्य होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button