
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी के रसौली कस्बे में शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। यहां मां दुर्गा की पूजा और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। तेज रसौली देवी मंदिर में इस बार 38वां दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। मूर्ति स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा और वैदिक मंत्रों से पूजा की गई।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नौ दिनों तक रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन, कवि सम्मेलन और मां भगवती का जागरण होगा। मूर्ति विसर्जन के दिन युवा रास्ते भर भंडारे का इंतजाम करते हैं।
नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में बच्चों के लिए भी खास इंतजाम रहते हैं। कहीं कन्या पूजन तो कहीं कठपुतली नृत्य और जादू जैसे कार्यक्रम होते हैं, जिससे बच्चों में भारतीय संस्कृति दिखती है। मातृ-पितृ दिवस पर भी विशेष कार्यक्रम होता है।



