बरेली
बरेली में ‘गीतों की एक शाम लता के नाम’ महफिल सजी
विजय शर्मा की प्रस्तुति को मिली सबसे ज्यादा तालियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। हमारा सुर संसार ग्रुप द्वारा जिला पंचायत रोड स्थित रॉयल पटियाला में ‘गीतों की एक शाम लता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नगर निगम उपसभापति पूनम राठौर और विशिष्ट अतिथि चंद्रपाल राठौर ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में विजय शर्मा की ‘औलाद वालों फूलो-फलो’ प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। राज चावला, अजय अरोड़ा, बेबी शर्मा, सरिता, किरण वर्मा, मीना अरोड़ा, डॉ. अंजू उपाध्याय, शकुन सक्सेना, संगीता, अवधेश वर्मा, राजेश सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना सहित 30 से अधिक कलाकारों ने लता मंगेशकर और किशोर कुमार के सदाबहार गीत पेश कर समां बांधा।आयोजन राज चावला और अजय अरोड़ा द्वारा किया गया।




