साहेबगंज

साहिबगंज के20वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में सुभाष कुमार ने संभाला पदभार,अधिवक्ता संघ ने किया जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज व्यवहार न्यायालय साहिबगंज में सोमवार को सुभाष कुमार ने20वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में योगदान दिया।योगदान के बाद शाम4बजे वे जिला अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं से औपचारिक मुलाकात के लिए पहुंचे,जहां संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी और सचिव विजय कर्ण ने पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान व स्वागत किया।आगे बता दें कि सुभाष यादव वर्ष2014से 2016तक साहिबगंज में हीDLSAसचिव,ACJMऔरCJM के पद पर रह चुके हैं।यहां से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति के बाद वे जमशेदपुर चले गए थे,वर्तमान में वे कुटुंब न्यायालय धनबाद में प्रधान न्यायाधीश के पद पर आसीन थे,पदोन्नति के उपरांत अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में साहिबगंज लौटे हैं।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय साहिबगंज संजय कुमार उपाध्याय,जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button