बरेली

पर्वतीय समाज रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में चल रही पर्वतीय समाज रामलीला के आठवें दिन कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा।दशहरा मेले में कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन किया गया और भव्य आतिशबाजी हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूनम जौन, दीपक राणा और किरण आर्या ने मधुर प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। मंच संचालन पूरन दानू, सोमा परिहार और पूरन जोशी ने किया।
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि 21 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ पारितोषिक वितरण होगा। महासचिव डॉ. नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि कुर्मांचल नगर, संजय नगर, दुर्गा नगर, सुभाष नगर, कैंट आदि क्षेत्रों के लोगों ने शांतिपूर्वक रामलीला का आनंद लिया। निर्देशक उमेश बिनवाल और आनंद मेहता ने कलाकारों से अभ्यास कराकर मंचन को सफल बनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button