पाकुड़

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

Tributes paid to martyred police personnel on Police Commemoration Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) ने पुलिस केंद्र, पाकुड़ में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 में पूरे भारत में कुल 154 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए। इनमें झारखंड राज्य के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। शहीद पुलिसकर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, सुनील राम और संतन कुमार मेहता के नाम शामिल हैं। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने देशभर में शहीद हुए सभी 154 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पाकुड़, परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र, पाकुड़ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button