
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/लखनऊ। सियासी हलचल के बीच बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा गुरुवार को अचानक लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पहुंचे। पत्नी डॉ. दीपशिखा जोशी और पूर्व प्रधान बृजेश मिश्रा के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
सूत्रों के अनुसार, करीब 15 मिनट चली इस भेंट में विधायक ने बिथरी चैनपुर की प्रमुख समस्याओं – जर्जर सड़कों, जलभराव, पेयजल संकट और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का रोडमैप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने विकास प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से सपरिवार मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही बरेली की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसे 2027 से पहले विधायक की सक्रियता के तौर पर भी देखा जा रहा है।



