बरेली

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी

आदर्शों को अपनाने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज को सत्य, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उनका जीवन करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जिला सचिव अरविंद वाल्मीकि ने वाल्मीकि मुक्ति माला का पाठ किया।गोष्ठी के अंत में अरविंद आनंद वाल्मीकि, अनूप वाल्मीकि सहित पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का शॉल और चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम में एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख्तर, महासचिव दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, हैदर अली, जितेंद्र मुंडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button