रितेश मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट लीग में बेथेल मिशन एवं मधु स्थली की शानदार जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। गांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ, गोड्डा के तत्वावधान में आयोजित रितेश मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट लीग में बेथेल मिशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जे.पी. हॉली मिशन स्कूल को 90 रनों से पराजित किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथेल मिशन की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 145 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। तनिश ने 26 रन एवं प्रियांशु ने 24 रन की पारी खेली। जे पी होली मिशन के सुमित गोस्वामी ने 3 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे.पी. हॉली मिशन स्कूल की टीम बेथेल मिशन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 11.1 ओवर में महज 55 रन पर सिमट गई। उत्तम ने सर्वाधिक 16 रन की पारी खेली। बेथेल मिशन के श्रेयश तिवारी ने 3 विकेट प्राप्त किया। इस तरह बेथेल मिशन ने मुकाबला 90 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। बेथेल मिशन की जीत में प्रियांशु राज ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वार्ड पार्षद साहिल मेहरा के द्वारा दिया गया। दूसरे मैच में मधु स्थली पब्लिक स्कूल ने माउंट एस एस सी पोड़ैयाहाट को 69 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मधु स्थली पब्लिक स्कूल ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया। शिवम ने शानदार 71 रन की पारी खेली। माउंट एस एस सी पोड़ैयाहाट के आदर्श राज आर्या ने 3 विकेट प्राप्त किया। जवाब में माउंट एस एस सी पोड़ैयाहाट की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी सिर्फ 87 रन पर सिमट गई।आदित्य राज ने 35 रन एवं आराशभ ने 32 रन की पारी खेली। मधु स्थली के मोहम्मद कासिफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद काशिफ को वार्ड पार्षद मोहम्मद इदरीश उर्फ चट्टान के द्वारा दिया गया।
अंपायर की भूमिका में दिव्यप्रकाश, विजय, प्रभु एवं स्कोरर की भूमिका में मोहम्मद तौसीफ थे। अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, मुकेश मंडल, अवधेश, अभिषेक, राजन झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


