शामली

नवदुर्गा मेले के दंगल में राजा गंगोह ने पीहू छपरौली को दी पटखनी

12 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम, तीन मुकाबले रहे निर्णायक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चौसाना, शामली। गांव गढ़ी हसनपुर स्थित प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में आयोजित मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

दंगल का शुभारंभ सहायक आयुक्त आयकर विभाग और थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। प्रतियोगिता का प्रमुख मुकाबला पीहू छपरौली और राजा गंगोह के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की। कड़े मुकाबले के बाद राजा गंगोह ने पीहू छपरौली को हराकर जीत दर्ज की।

एक अन्य निर्णायक मुकाबले में गय्यूर बापौली ने ज्ञानचंद भनेड़ा को हराया, जबकि शिवम बिलासपुर और अक्षित छपरौली के बीच हुए मुकाबले में अक्षित ने जीत हासिल की।

दंगल के दौरान पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लिया। आयोजकों के अनुसार, जमीन में अधिक नमी होने के कारण मुकाबलों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी। पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button