शामली

कमाई के क्षेत्र को लेकर विवाद, किन्नर सन्नो ने न्यायालय से मांगा न्याय

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

कांधला, शामली। कस्बे की बिहार कॉलोनी निवासी किन्नर सन्नो ने एक अन्य किन्नर पर उसके निर्धारित क्षेत्र में हस्तक्षेप कर आजीविका के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सन्नो का कहना है कि वह अपने निर्धारित क्षेत्र के गांवों में जाकर आजीविका के लिए काम करती है। आरोप है कि कस्बे का ही एक अन्य किन्नर उसके क्षेत्र में दखल देकर उसे वहां काम करने से रोकता है। विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इससे उसके कामकाज पर असर पड़ रहा है।

पीड़ित ने मामले को लेकर न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button