बरेली

पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं काव्य संध्या में बही साहित्य की धारा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। कृष्ण बिहारी ‘नूर’ साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार को स्टेडियम रोड स्थित खुशहाल हॉस्पिटल के लोक खुशहाली सभागार में पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य संध्या का आयोजन हुआ।
अध्यक्षता आचार्य देवेंद्र देव ने की और मुख्य अतिथि डॉ. विनोद पागरानी रहे। समारोह में ‘मगर खुशबू नई है’ (गजल संग्रह), ‘डॉ. कृष्ण कुमार नाज की प्रतिनिधि गजलें’ और ‘हिंदी-गजल में डॉ. कृष्ण कुमार नाज का प्रदेय’ पुस्तकों का लोकार्पण हुआ।
काव्य संध्या में हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’, पीयूष गोयल ‘बेदिल’, यूनुस चिश्ती, रामकुमार भारद्वाज ‘अफरोज’, अनुराग मेहता ‘सुरूर’, अरविंद आनंद, इशरत सगीर, उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’, मंजू सिंह, प्रवीण शर्मा, सचिन श्याम सहित 25 से अधिक साहित्यकारों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button