पाकुड़

एसआईआर कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में तेजी लाने का दिये निर्देश

The Deputy Commissioner reviewed the SIR (Social Investigation Report) tasks and issued instructions to expedite the issuance of caste certificates.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के अंचल कार्यालय सह- प्रखण्ड में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने जाति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा एसआईआर से सम्बन्धित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मतदाताओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद उपायुक्त ने ईआरओ, एईआरओ एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एसआईआर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के द्वारा एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आवश्यक जानकारी साझा किया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मुजाहिद अंसारी, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी  समेत कांग्रेस  प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, असद हुसैन उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button