भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित, बंटी चौधरी और मोनू तोमर को दोबारा जिम्मेदारी
जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की घोषणा, संगठन में लगातार सक्रियता और मेहनत को मिला अवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झींझाना । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा की है। इसमें समाजसेवी बंटी चौधरी को पुनः जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा और आमवाली निवासी मोनू तोमर को पुनः जिला मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों को दोबारा जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।शामली भाजपा जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने बताया कि बंटी चौधरी लगातार पार्टी के कार्यों में सक्रिय रहते हुए मेहनत और लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्हें दोबारा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, आमवाली निवासी मोनू तोमर को भी जिला मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई है। दोनों पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में चर्चा है । पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

