शामली
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
एक साल से अधिक समय से चल रहा था फरार, दिल्ली बस स्टैंड से पकड़ा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला । शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दिल्ली निवासी सदाकत खान पुत्र बाबू खान को कांधला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने 10 अक्टूबर 2025 को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 29 अक्टूबर को आरोपी को दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।