बरेली

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा 

रैंकिंग सुधारने और लंबित कार्य निपटाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड/ सीएमआईएस की अक्टूबर माह की प्रगति समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और कहा कि शासन स्तर पर जनपद के अंक लगातार कम हो रहे हैं, जो चिंताजनक है। रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। पीएम सूर्य घर योजना में नेडा विभाग में अधिक लंबित प्रकरण मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और वेंडर्स के साथ बैठक कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति योजना में भी लंबित प्रकरणों के कारण रैंकिंग प्रभावित होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराने और पूर्ण कार्यों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ देवयानी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, पीडी डीआरडीए चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button