
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। भारत के लौह पुरुष, राष्ट्र की एकता और अखंडता के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 124 शहर विधानसभा से भाजपा नेता प्रदीप सक्सेना ने शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। आइए, उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुदृढ़ता के संकल्प को दोहराएं।
इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


