बरेली

पुलिस पेंशनर्स के घर पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दीपावली के पावन पर्व पर बरेली पुलिस ने अपने सेवानिवृत्त साथियों को याद किया। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी सिटी चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी प्रथम एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन्स स्थित पुलिस पेंशनर्स के आवास पर पहुंचे।
अधिकारियों ने सभी पेंशनर्स को पुष्प एवं मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान पेंशनर्स ने विभाग में बिताए अपने अनुभव साझा किए और पुलिस परिवार के इस स्नेह पर खुशी जताई।
अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की धरोहर हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button