
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। दीपावली की रात रेलवे फाटक के पास किशनगढ़ बास रोड़ पर एक दुकान के ऊपर आग की लपटें देख लोग घबरा गये आगजनी अनुमान है कि आतिशबाजी (पटाखों) की चिंगारी से छत पर रखे प्लास्टिक के कबाडे़ में आग भड़की। आग देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। और पुलिस,दमकल को सूचना दी सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया इस हादसे में किसी भी प्रकार की जन माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी तुरंत स्थिति संभालने के लिए पहुंच गई।


