सहारनपुर

शिव शक्ति मंदिर में भगवान गोवर्धन महाराज के भव्य स्वरूप के दर्शन

देशी घी के महाप्रसाद का हुआ भव्य भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सहारनपुर। शिव शक्ति मंदिर, साहिब जी नगर में आज भगवान श्री गोवर्धन महाराज के दिव्य एवं भव्य स्वरूप के दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर श्री शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगवान को देशी घी से निर्मित महाप्रसाद का भोग अर्पित कर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गोवर्धन महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री अतुल तायल जी, श्री ओमवीर चौधरी जी (न्यास अध्यक्ष ), संजीव शर्मा जी, कुलदीप अग्रवाल जी, प्रवेश अग्रवाल जी, राजेश कपूर जी, सौरभ पोपली जी, हरिमोहन सागर जी, बालेस सिंगल जी, सुरेश पेट्रोल पंप, बजाज साहब, हैप्पी बालियान जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्री शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर प्रांगण में पहुंचकर भगवान गोवर्धन महाराज के दर्शन करने एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button