शामली
भारसी मोड़ पर बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत, साइकिल सवार गंभीर घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के भारसी मोड़ के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार मोहल्ला खेल निवासी उस्मान पुत्र फारूक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, उस्मान साइकिल से कांधला से भारसी गांव जा रहा था। जैसे ही वह भारसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उस्मान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

