शामली

भैयादूज पर बहन की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छह लोगों पर मुकदमा

घायल अवस्था में ससुराल के सामने पड़ा मिला युवक, उपचार के दौरान तोड़ा दम; दो आरोपी हिरासत में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनपद के कस्बा बनत में भैयादूज पर अपनी बहन की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घायल अवस्था में बहन की ससुराल के सामने पड़ा मिला था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बहन के ससुरालीजनों सहित छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र निवासी अंकुश पुत्र मदन 11 नवंबर को भैयादूज के कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बहन मनीषा की ससुराल कस्बा बनत आया था। आरोप है कि इसी दौरान बहन का देवर आकाश उसे पार्टी करने के बहाने अपने साथ बाहर ले गया।
शाम के समय अंकुश बहन की ससुराल के सामने घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता ने अपनी पुत्री के पति, देवर, सास-ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाना आदर्श मंडी में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button