पाकुड़

छठ महापर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, फल दुकानों की जांच

Food Safety Department on alert for Chhath festival; fruit shops inspected

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं विभागीय निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में टीम ने फल दुकानों और ठेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान फल विक्रेताओं को लिखित दिशा-निर्देश जारी कर वैध एफएसएसएआई लाइसेंस के साथ कारोबार करने, फलों में हानिकारक रसायनों एवं प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग नहीं करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई। साथ ही सड़े-गले फल नहीं बेचने का निर्देश दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने विक्रेताओं से पर्व की पवित्रता और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल बेचने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button