पाकुड़

झारखण्ड स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ के जरिए स्वच्छता का संदेश

A message of cleanliness through a ‘Run for Cleanliness’ on Jharkhand Foundation Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पाकुड़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज सहित वरीय पदाधिकारियों ने हाटपाड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने जिलेवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। वही स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा चौक से रानी दिग्घी छठ घाट तक ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। दौड़ के बाद उपायुक्त सहित प्रतिभागियों ने छठ घाट परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 17 से 27 नवंबर तक जिले में स्वच्छता एवं जनभागीदारी को लेकर पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button