भरत पुर
छप्परपोश मकान में लगी आग, नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
भुसावर। वैर उपखंड की ग्राम पंचायत सिरस के गांव नरहरपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक छप्परपोश मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरहरपुर निवासी पीड़ित ने बताया कि मकान में अचानक आग लगने से छप्परपोश मकान में रखे सात हजार रुपए नकद, रजाई-गद्दे, घरेलू सामान, अनाज सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। आग से परिवार को हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने घरेलू सामान की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

