शामली

बनत हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

अब तक पांच आरोपी जेल पहुंचे

भैया दूज पर बहन के घर आए अंकुश की हुई थी हत्या
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। कस्बा बनत में भैया दूज के दिन हुए युवक अंकुश हत्याकांड में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात पुलिस ने बन्टी उर्फ निखिल सैनी को गिरफ्तार किया। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गौरतलब है कि 11 नवंबर को मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश अपनी बहन मनीषा से मिलने बनत के गांधीनगर मोहल्ले में उसकी ससुराल आया था। इसी दौरान उसकी बहन का देवर आकाश उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। शाम को अंकुश घर के पास घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता की तहरीर पर थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 12 नवंबर को संजीव कुमार और अरुण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं 13/14 नवंबर की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान आकाश और रविकांत उर्फ रवि पाल को गिरफ्तार किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस ने 15 नवंबर की रात पांचवें आरोपी बन्टी उर्फ निखिल सैनी पुत्र दीपक निवासी गांधीनगर, बनत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button