शामली
झिंझाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
खानपुर कला का रहने वाला है आरोपी काला, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना (शामली)। झिंझाना थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की रात्रि को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई की।इस दौरान पुलिस टीम ने काला पुत्र सोमदत्त बावरिया निवासी ग्राम खानपुर कला, थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



