शामली
खेत में खड़े पेड़ काटे : पुलिस से की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी व्यक्ति ने अज्ञात लोगों पर उसके खेत में खड़े नाशपाती के 13 पेड़ काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी मोहम्मद आफताब पुत्र अकील बैग ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गंगेरू रोड पर उसका नाशपाती का बाग है। वह दिल्ली में नौकरी करता है। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके बाग में खड़े नाशपाती के पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काट दिया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो बाग में पेड़ कटे हुए मिले। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

