शामली

टोडा मे शराब की दुकान पर सैल्समैन व ग्राहको के बीच मारपीट

सात हजार लूट का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चौसाना। टोडा मे शराब की दुकान पर बीयर खरीदने को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपी युवको ने सैल्समैन के बेटे से मारपीट करने के दौरान सात हजार रूपयों को भी छीन लिया। वही बीच बचाव में एक अन्य युवक को भी चोटे आई है। पुलिस का कहना है कि ओवररेट के विरोध पर मारपीट की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव कृष्ण कुमार पुत्र जोध सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाये है कि दोपहर करीब डेढ बजे एक पलसर सवार तीन युवक मुॅह को कपडों से ढक्कर आये और बीयर खरीदकर पैसे देने संे इंकार कर दिया। विरोध पर आरोपी युवक गाली गलौच करने लगे। जिसको कृष्ण कुमार के बेटे वंश ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से सात हजार रूपयों को निकाल लिया। बीच बचाव मे राहुल कुमार आया तो आरोप है कि आरेापियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीडितो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही दूसरी ओर चौकी प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि ओवररेट को लेकर दोनो पक्षों मे कहासुनी व मारपीट हुई है। किसी ने किसी से कोई पैसे नही छीनें। मामले की जांच की जा रही है। कडी कार्यवाही होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button