सिंगरौली

कानून-व्यवस्था को लेकर सिंगरौली पुलिस अलर्ट

प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थानों एवं चौकियों के पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि जिले की शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने, सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारियों को सतत निगरानी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, प्रभावी गश्त करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
फ्लैग मार्च में विंध्यनगर थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, नवानगर थाना प्रभारी राजेंद्र पाठक, सूबेदार आशीष तिवारी, खुटार चौकी प्रभारी अमन वर्मा सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल शामिल रहे।
सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने दोहराया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button