पत्रकार सूरज शर्मा के रिसेप्शन में उमड़ा वीआईपी मेहमानों का हुजूम
सैकड़ों लोगों ने नवदंपति को दिया अपना आशीर्वाद
राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत की जानी-मानी हस्तियों ने समारोह में की शिरकत, देर रात तक चला स्वागत-सत्कार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)। बेहटा हाजीपुर नहर मार्ग स्थित दयाराम फार्म हाउस में मंगलवार को पत्रकार सूरज शर्मा और ममता के विवाह उपरांत आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह में क्षेत्र की राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। समारोह में दर्जनों वीआईपी मेहमानों सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर नवदंपति को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
गौरतलब है कि पत्रकार सूरज शर्मा 21 नवंबर 2026 को ममता के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। इसी उपलक्ष्य में देवेंद्र भारद्वाज की ओर से आयोजित प्रीतिभोज समारोह में देर रात तक अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
समारोह में लोनी नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, सपा नेता अनिल प्रमुख, भाजपा नेता ईश्वर मावी, सतपाल प्रधान, उम्मेद पहलवान, प्रमुख व्यापारी भारत भूषण गुप्ता, कविता सिनेमा वाले, रुपेंद्र चौधरी सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान अतिथियों ने नवदंपति से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शगुन भेंट किया तथा सुखमय, खुशहाल और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में मेहमानों के स्वागत-सत्कार के साथ खानपान की भी विशेष व्यवस्था रही। पूरे आयोजन में उत्साह और पारिवारिक उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजक देवेंद्र भारद्वाज एवं उनके परिवार की ओर से समारोह में पहुंचे सभी विशिष्ट अतिथियों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया।
