उत्तरकाशी

मोरी के पवाणी गांव अग्निकांड पर विधायक पुरोला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत पवाणी में 24 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे लगी भीषण आग से गांव के लगभग 30 से 35 परिवार प्रभावित हुए हैं। गांव में कुल 50 से 60 परिवार निवास करते हैं। उन्होंने अग्निकांड की गंभीरता पर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण दमकल वाहन, आवश्यक मशीनरी एवं संसाधन समय पर नहीं पहुंच पाए, जिससे आग पर काबू पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर ठहराने, भोजन, पेयजल, कंबल, कपड़े एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों का तत्काल सर्वेक्षण कराकर प्रभावितों को उचित एवं पर्याप्त मुआवजा देने का अनुरोध किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button