दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

26 नहीं, 403 सीट पर हमारी चर्चा, सम्मानजनक समझौते के बाद करेंगे एलान

इस बात से कांग्रेस प्रभारी नाराज

नई दिल्ली । यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच यूपी के कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत पूरी हो जाएगी और एक सम्मानजनक समझौता हो जाएगा, तो हम सबको बता देंगे।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। दोनों दलों के बीच 26 सीटों के फॉमूर्ले को लेकर चल रही चचार्ओं पर अब कांग्रेस ने स्थिति स्पष्ट की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बुधवार को कहा कि दोनों पार्टियों के बीच बातचीत केवल 26 सीटों को लेकर नहीं, बल्कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर हो रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत पूरी होने के बाद दोनों दलों की सहमति से सम्मानजनक समझौते का ऐलान किया जाएगा।
गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में 26 सीटों के फॉमूर्ले से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कहा, “26 सीटें? 26 सीटों को लेकर ऐसी कोई चर्चा नहीं है। हमारी बातचीत सभी 403 सीटों के बारे में है। जब बातचीत पूरी हो जाएगी और एक सम्मानजनक समझौता हो जाएगा, तो हम सबको बता देंगे।”
उन्होंने दोनों दलों के नेताओं से बातचीत के दौरान संयम बरतने और जिम्मेदारी से बयान देने की अपील भी की। गौतम ने कहा कि गठबंधन के हित में जरूरी है कि दोनों पक्ष बातचीत की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले बयानों से बचें।
सपा की पांच उम्मीदवारों की सूची पर कांग्रेस को आपत्ति
सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी होने से पहले ही समाजवादी पार्टी की ओर से पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने पर भी कांग्रेस प्रभारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत चल रही है, तब किसी खास सीट पर उम्मीदवार घोषित करने से बचना चाहिए था।
जब उनसे पूछा गया कि सपा ने जिन पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें कांग्रेस की मांग वाली सीटें भी शामिल हैं, तो उन्होंने कहा, “अगर ऐसा नहीं हुआ होता, तो आप मुझसे यह सवाल नहीं पूछते, है ना? उन्होंने दोहराया कि बातचीत अभी जारी है और उन्हें उम्मीद है कि दोनों दलों के बीच मतभेद दूर हो जाएंगे।
इमरान मसूद की नाराजगी को बताया जायज
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की ओर से सपा के उम्मीदवारों की घोषणा पर जताई गई नाराजगी को भी राजेंद्र पाल गौतम ने जायज बताया। मसूद ने कहा था कि कांग्रेस सीटों के लिए किसी से भीख नहीं मांग रही है।
इस पर गौतम ने कहा कि इमरान मसूद सहारनपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनकी नाराजगी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, “उनकी नाराजगी जायज है। आखिरकार, वे उसी क्षेत्र के सांसद हैं।”
गौतम ने भरोसा जताया कि दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व आपस में बैठकर सम्मानजनक फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सभी नेताओं के संपर्क में रहते हैं और इमरान मसूद से भी लगातार चर्चा करते हैं।
कांग्रेस की 120 सीटों पर दावेदारी, सपा ने दिया 26 का प्रस्ताव
सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर बातचीत के शुरूआती दौर में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश की है। वहीं, कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में 120 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और इससे कम सीटों पर समझौता करने के पक्ष में नहीं है।
कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई बैठक में पार्टी ने 120 विधानसभा क्षेत्रों की सूची भी सपा को सौंपी थी। कांग्रेस ने सहारनपुर में दो सीटों की मांग की थी, लेकिन सपा की ओर से वहां अपने उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद दोनों दलों के बीच मतभेद की चर्चा तेज हो गई है।
अखिलेश ने कांग्रेस से मांगे थे अतिरिक्त सीटों के नाम
इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस से अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल 26 सीटों के अलावा कुछ अन्य संभावित विधानसभा क्षेत्रों की पहचान करने को कहा था। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के सामाजिक समीकरण के तहत ऐसे उम्मीदवारों पर सहमति बनाने की बात कही थी, जिन्हें गठबंधन के दोनों दल स्वीकार कर सकें।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “पहली ’26 सीटों’ के साथ एक विजयी शुरूआत हो चुकी है। समझदारी से मिलकर काम करने पर चीजें आगे बढ़ेंगी।”
उनके इस बयान के बाद 26 सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सहमति बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब स्पष्ट किया गया है कि बातचीत सभी 403 सीटों को लेकर हो रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button