बरेली

इनर व्हील बरेली साउथ ग्लोरी ने मनाया डांडिया उत्सव

'स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वूमेन' कैंपेन का किया आगाज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील बरेली साउथ ग्लोरी ने राजेंद्र नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में डांडिया उत्सव सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इसके साथ ही 25 नवंबर से शुरू होने वाले कैंपेन ‘ऑरेंज द वर्ल्ड – स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वूमेन’ का भी आगाज किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्य ऑरेंज कलर के कपड़े पहनकर आए थे और सभी ने संकल्प लिया कि वे महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और अन्याय का विरोध करेंगे तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही क्लब की नई टीम का चुनाव भी किया गया।
इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट अनुपमा शर्मा, चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. नीलू मिश्रा, सेक्रेटरी गुरदीप कौर, कोषाध्यक्ष सिम्मी झांब, आईएसओ दीक्षा अरोड़ा, एडिटर गीता जैन, सीजीआर बंदिता शर्मा, आईपीपी सुधा भाटिया, मीना जैन, अर्चना बब्बर, प्रतिमा जौहरी, उमा कमल, प्रेरणा सरकार, मोनी कक्कर, आरती सिंह, खरगेश कुमारी, शोभा सक्सेना, निधि मलिक, मेघा चटवाल, गीता माथुर, नागरिक लता, मधु शर्मा, मधु कुदेसिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button