शामली

जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार।

अंबेहटा रिंदान में खेत की तारबंदी कराने के दौरान धारदार हथियारों से किया था हमला, तीन लोग हुए थे घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। थाना झिंझाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत की तारबंदी कराने पहुंचे तीन लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया था।
पुलिस के अनुसार, गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव गालैण्डी निवासी रणदेव पुत्र ईशपाल की कृषि भूमि गांव अंबेहटा रिंदान में है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने पहले उसके खेत की तारबंदी क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसके बाद 30 सितंबर 2026 को रणदेव अपने दो साथियों के साथ दोबारा तारबंदी करा रहा था। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में रणदेव और उसके दोनों साथी घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
बुधवार को पुलिस ने मामले में वांछित आरोपित अहसान पुत्र फकरूल निवासी गांव अंबेहटा रिंदान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल देशवाल, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और हेड कांस्टेबल गौरव शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button