
11 गोल्ड, 12 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ एसआरएमएस की टीम ने हासिल किए 24 मेडल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का समापन हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय के जोन-वन में 12 जिलों के 14 मेडिकल कॉलेजों ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स की 10 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। एसआरएमएस ने 11 गोल्ड, 12 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित 24 मेडल जीतकर पहला स्थान पाया। राजश्री मेडिकल कॉलेज ने 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 19 मेडल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
मेरठ के एनसीआर इंस्टीट्यूट के अक्षत सिंह ने 100 मीटर में गोल्ड, लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज जीता और रिले में टीम को जिताया। राजश्री की सौम्या ने शॉटपुट में गोल्ड, डिस्कस में सिल्वर और जैवलिन में ब्रॉन्ज जीतकर तीनों मेडल जीते। एसआरएमएस ने बैडमिंटन के बॉयज-गर्ल्स सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स में गोल्ड जीते। राजश्री ने बास्केटबॉल बॉयज-गर्ल्स और वॉलीबॉल गर्ल्स में गोल्ड जीता।
समापन की घोषणा करते हुए डायरेक्टर आदित्य मूर्ति जी ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए आभार जताया और विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में खेल भावना और अनुशासन बढ़ता है। समारोह में प्रिंसिपल डॉ. एमएस बुटोला, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रोहित शर्मा, डीन पीजी डॉ. एसके सागर, डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार और खेल अधिकारी डॉ. नितिन सक्सेना ने विजेताओं को सम्मानित किया। आर्यन त्रिपाठी ने आभार जताया, संचालन भ्रोमोर मंडल और आकर्ष प्रधान ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. बिंदु गर्ग और शंकर पाल गंगवार मौजूद रहे।




