साहेबगंज

बाल विवाह उन्मूलन एवं नशा मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला मुख्यालय अंतर्गत सिद्धू-कान्हू सभागार में बाल विवाह,कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस एवं नशा मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में स्वागत गान एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास,पुलिस उपाधीक्षक,जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, प्राचार्य महाविद्यालय साहिबगंज, कार्यपालक पदाधिकारी,सीडीपीओ,थाना प्रभारी,पंचायत सचिव,लेडी सुपरवाइजर, सेविका, आशा कार्यकर्ता,सहिया सहित अन्य मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कार्यशाला के दो मुख्य उद्देश्य हैं।पहला बाल विवाह मुक्त साहिबगंज बनाने के लिए बाल विवाह के विरुद्ध बने प्रावधानों को जानना और उसके क्रियान्वयन में सभी अपनी भूमिका निभाएं।दूसरा मादक द्रव्यों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से सभी को अवगत कराना और इन दोनों विषयों के संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना।उन्होंने आगे कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है और इसके विरुद्ध सख्त कानूनी प्रावधान एवं दंडात्मक कार्रवाई निर्धारित की गई है।बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी राज्य,जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नामित किए गए हैं।वहीं समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह रोकने में प्रखंड एवं पंचायत स्तर की विशेष भूमिका रहती है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सीईओ, सीडीपीओ,महिला पर्यवेक्षिका और पंचायत सचिव प्रवर्तन एनफोर्समेंट में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वे न केवल निगरानी रखते हैं कि बाल विवाह का कोई भी मामला पहले से पता चले तो उसे समय पर रोक दिया जाए,बल्कि उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाए। साथ ही इससे संबंधित आंकड़े भी संकलित किए जाते हैं।कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोरियो एवं गंगिया दामिन उच्च विद्यालय पतना के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और सभी विद्यालय के बच्चों को सम्मानित किया गया।मौके पर बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य,कार्यक्रम C3 से मोहम्मद खालिद,गैर संस्थागत देखरेख से चंदा कुमारी,मीना कुमारी,मंथन संस्था से अमन वर्मा,नाहिद प्रवीण,एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से अनिल कुमार,चाइल्ड हेल्पलाइन से मो.इकबाल, अवधेश कुमार,सुमन कुमार आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button