शामली

कमलाकांत राजवंशी ने संभाला थानाभवन नगर पंचायत ईओ का कार्यभार

नगर के विकास और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने की कही बात, निवर्तमान ईओ को दी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने नगर के विकास, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों, कर्मचारियों और नगरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर का समुचित विकास जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आपसी तालमेल से ही संभव है। सभी के सहयोग से थानाभवन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, निवर्तमान अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों को याद किया गया। जितेंद्र राणा ने नगरवासियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा से कार्य करने का प्रयास किया। यदि किसी को उनसे कोई शिकायत रही हो तो वह उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशयदा, अध्यक्ष पति राव जमशेद, सभासद दिनेश कुमार, बॉबी अरोड़ा, राजवीर सिंह, अथर सिद्दीकी, जयभगवान, अनिल कुमार और लिपिक संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button