झुंझुनू

गुढागौड़जी में कांग्रेस की मंजू देवी बनी प्रधान समर्थकों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

झुंझुनूं जिले में कांग्रेस ने लहराया परचम, 12 प्रधान कांग्रेस के जबकि भाजपा के 2 ही बने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले की गुढागौड़जी पंचायत समिति में प्रधान के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। गुढागौड़जी पंचायत समिति में कुल 23 वार्ड थे । जिनमें 13 कांग्रेस, 4 भाजपा, 2 बसपा, 1 आरएलपी तथा 3 निर्दलीय पंचायत समिति सदस्यों ने वोट डाले। जिसमे कांग्रेस की प्रधान पद प्रत्याशी मंजू देवी 16 मत प्राप्त कर बहुमत से विजयी रही। वही भाजपा प्रत्याशी विमला देवी मांठ को 7 मत प्राप्त हुए। मंजू देवी के प्रधान बनने पर कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। समर्थकों द्वारा डीजे की धुन पर थिरकते हुए गाड़ियों के काफिले के साथ विशाल रैली निकाली गई । झुंझुनूं जिले में इस बार 14 पंचायत समितियों में 12 प्रधान कांग्रेस के बने। जबकि भजपा 2 प्रधान ही बना पाई। भाजपा के दोनों प्रधान खेतड़ी और बबाई से बने।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button