बरेली

जिलाधिकारी ने नव वर्ष का शुभारम्भ वृद्ध जन आवास गृह मे वृद्धजनो के साथ समय बिता कर किया

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज बुखारा मोड़, आई0टी0बी0पी0 कैम्पस के समाने स्थित समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्त पोषित वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) का भ्रमण किया।

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम रह रहे समस्त वृद्ध जनों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के  बारे में जानकारी  ली, जिस पर वृद्ध जनों ने बताया कि यहां पर सभी उचित सुविधाएं मिल रही हैं।  

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने समस्त वृद्धजनों को कंबल एवं फल आदि का भी वितरण किया।

निरीक्षण के समय ठंड के दृष्टिगत वृद्धाश्रम में भोजन, साफ-सुथरे रजाई-गददे, गरम पानी, बिजली आदि की व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर गोविन्द मौर्य, जिला समाज कल्याण  अधिकारी सुधांशु शेखर, वृद्धाश्रम संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button