सहारनपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्लोकल विश्वविद्यालय में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सहारनपुर। ग्लोकल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति निजामुद्दीन के संरक्षण, कुलपति प्रो. एच.एस. सिंह की प्रेरणा तथा कुलसचिव प्रो. शिवानी तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संजय कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. शोभा त्रिपाठी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव नांदल एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त प्रयास से किया गया। माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

प्रो. संजय कुमार ने स्वागत भाषण में वर्ष 2025 की थीम “एंडिंग ग्लोबल प्लास्टिक पॉल्यूशन” के महत्व को रेखांकित किया। अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति निजामुद्दीन ने प्लास्टिक को “धीमा ज़हर” बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर चिंता जताई। कुलपति प्रो. एच.एस. सिंह ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के साथ-साथ मानव शरीर को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राव अब्दुल कादिर ने कपड़े के थैलों को फिर से अपनाने की अपील की। डीन डॉ. मोहम्मद यूसुफ ने प्लास्टिक के पुनर्चक्रण पर प्रकाश डाला। छात्राओं सलोनी धीमान, जेसिका गुप्ता और ईशा पाल ने भी अपने विचार साझा किए।

इसके बाद छात्रों ने प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध रैली निकाली और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर फातिमा परवीन आकील ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शोभा त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, उप-प्राचार्य प्रो. हिना राजपूत, डीएसडब्ल्यू टीम के सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button