सिंगरौली

विभिन्न मंडलों मे सम्मिलित हुईं 11 साल बेमिसाल विकसित भारत संकल्प सभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । 11 साल बेमिसाल संकल्प से सिद्धि तक अभियान के दूसरे चरण मे मंडल स्तरीय संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जियावन, नौढि़या तथा रजमिलान मंडलों मे संकल्प सभा का आयोजन किया गया। नौढि़या एवं जियावन मंडल मे जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने स्वयं इस आयोजन का नेतृत्व किया तथा रजमिलान मंडल मे इस अभियान के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व मे संकल्प सभा सम्पन्न हुई।
संकल्प सभा मे मुख्य जिलाध्यक्ष तथा अभियान प्रभारी ने कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित जन समूहों के बीच मोदी सरकार के 11 वर्षों के अद्वितीय कार्यकाल पर प्रकाश डाला तथा विकसित हो रहे नये भारत की तस्वीर को साझा किया। समस्त कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत बनाने के लिए सरकार के कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया तथा देश के विकास के लिए अपने हर संभव योगदान की शपथ ली।
इन सभाओं मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, आशा यादव, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, मंडल अध्यक्ष ध्रुवेंद्रनाथ चतुर्वेदी, सुनीता पांडेय, मनोज शाह, संदीप झा, जनपद सदस्य आर डी यादव, मुकेश तिवारी, विक्रम सिंह चंदेल समेत स्थानीय मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button