लातेहार

तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

Heavy rains for the last three days have disrupted normal life

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला मुख्यालय सहित बालूमाथ प्रखण्ड क्षेत्र के आरा, चमातू, सेरेगड़ा ,गणेशपुर, मुरपा, झाबर,बालू, में तीन दिनों से हो रहे लगातार मूसलाधार वारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वही इस मूसलाधार वाली से नदी, तालाब, खेत ,खलिहान, कुआं में पानी लबा लब भर गया है। अत्यधिक बारिश होने से कई लोगों के मकान चारदीवारी समेत भारी संख्या में नुकसान हुआ है ।जिन लोगों का मिट्टी का घर ध्वस्त हुवा है उसमें राहुल गंझु, विजय पासी, शांति देवी, दशरथ पासी, सभी दिवाकर नगर, प्रदीप गंझू, मंगल गंझू, विशाल गंझू, सभी बड़का बालूमाथ, रामचंद्र भुइया, निक्की भुइया, मोहम्मद सज्जाद, सभी हरिजन मुहल्ला बालूमाथ, विजय सिंह बाजार ताड़ का चारदीवारी ध्वस्त हो गया है ।वही बालूमाथ बीआरसी एवं बेसिक स्कूल में पानी का निकासी नहीं होने के कारण पूरे बीआरसी परिसर में लबालब पानी भर गया। वही रिया रानी इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक ललन कुमार गुप्ता के घर 5 फीट तक पानी घुस गया एवं उसका चारदीवारी ध्वस्त गया। बुधवार की देर रात्रि बालूमाथ पुलिस ललन गुप्ता के घर पहुंच कर ऐतिहात बरतने को कहा। काफी मशक्कत के बाद भी उसके घर में समाचार लिखे जाने तक पूरा पानी नही निकाला जा सका था जिस कारण वे लोग दूसरे के घर में शरण लिए हुए है।इधर लगातार मूसलाधार बारिश होने से एक और गरमा फसल लगाने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है वही मकई एवं धान की खेती करने वाले किसान के चेहरे पर खुशी की रौनक लौट गई है ।बालूमाथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक महेश चंद्र जेरई ने बताया कि जो लोग मार्च एवं अप्रैल में खीरा ककड़ी ,कद्दू ,नैनवा ,झिंगी फसल लगाए हुए थे उन लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है ।वही इस पानी से धान एवं मकई की खेती करने वाले किसान पानी छुट्टते ही मकई के लिए जोताई करना आरंभ कर दे तथा धान का बिचड़े भी लगाना आरंभ कर दे। बीआरसी परिसर में भरा हुवा को पानी को काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के माध्यम से निकल गया है ।इधर अधिक बारिश होने से बालूमाथ बाजार में सन्नाटा छाया रहा ।दुकानों में छाता, प्लास्टिक, तिरपाल की जमकर बिक्री हुई । बारिश होने के कारण सुबह 7:00 से ही समाचार लिखे जाने तक 8 धंटा से बालूमाथ का बिजली गुल रहा। बालूमाथ मुखिया नरेश लोहारा ने जो गरीब लोगों का घर गिरा है उनके घर जाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button