गोड्डा
एस.आर.टी. महाविद्यालय धमड़ी में डॉ. शंभू कुमार सिंह ने नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में किया पदभार ग्रहण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा (मेहरमा) : जिला अंतर्गत मेहरमा स्थित एस.आर.टी. महाविद्यालय, धमड़ी में शुक्रवार को एक सादे समारोह में डॉ. शंभू कुमार सिंह ने नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व महाविद्यालय के निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो. निमाई चंद्र दास ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर गरिमामय ढंग से स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भी नए प्राचार्य का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
डॉ. शंभू कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि वे महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास हेतु संकल्पित हैं और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगियों से मिलकर काम करने की अपील की।
इस अवसर पर महाविद्यालय में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण देखने को मिला और सभी ने नए प्रभारी प्राचार्य के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।



