संविधान बचाओ रैली व हूल दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयार की गई रूप रेखा
A blueprint has been prepared for the Save Constitution Rally and the program to be held on Hul Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज, बरहरवा। बृहस्पतिवार समय 10.00 बजे पूर्वाह्न स्थान विधायक निसात आलम के आवास प्रागंण में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम की उपस्थिति में एक बैठक आहूत की गई । जिसमें प्रखण्ड कमिटी, पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसीगण एवं कार्यकर्तागण की उपस्थिति में 28 जून 2025 को संविधान बचाओ रैली पाकुड़ में एवं 29 जून 2025 को लिट्टीपाड़ा तथा 30 जून 2025 को हूल दिवस के अवसर पर प्रदेश के नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूप रेखा तैयार की गई। वही झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने बताया कि संविधान बचाओ रैली एवं हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के मंत्री एवं विधायक एवं प्रदेश के पदाधिकारी, उपस्थित रहेंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, वरिष्ठ कांग्रेसी मो. नसीरुद्दीन, कमल आर्य, मोफक्कर हुसैन, हजरत अली,अहदक हुसैन, मुरसलीन खान, अब्दुल कादिर, शमशेर खान, काजल, रफीक सहित प्रदेश के पदाधिकारी, प्रखण्ड कमिटी के पदाधिकारी,पंचायत अध्यक्ष,मंडल अध्यक्षगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



