खैरथल
ब्राह्मणत्व केवल जाति नही बल्कि आचरण और विचारों की धरोधर : प्रखर जी महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: खैरथल के परशुराम भवन मे स्वामी प्रखर जी महाराज के आगमन पर ब्राह्मण समाज की ओर से समारोह का आयोजन किया गया महाराज जी का खैरथल ब्राह्मण समाज के संरक्षक रामोतार शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, समाज अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ,उपाध्यक्ष वेदप्रकाश युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, राजेश मिश्रा एडवोकेट, ओमप्रकाश माधु, बीएन अवस्थी,धुव्र पुष्करणा, अध्यक्ष, दिनेश कौशिक, मेघश्याम शर्मा, अंकित शर्मा ,प्रहलाद छागाणी सहित पदाधिकारियों ने स्वामी प्रखर जी का शॉल ओढ़ाकर एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया और आर्शिवाद लिया
महिला प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष मीना शर्मा उपाध्यक्ष ममता शर्मा संरक्षक पिस्ता देवी शशि शर्मा,सोनिया शर्मा,चीना कौशिक, मनोज शर्मा, मंजू कौशिक,लीला, हेमलता संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी भव्य बना दिया।
प्रखर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि ब्राह्मण केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि चरित्र है। यह चरित्र हर युग में विद्यमान रहता है। शास्त्र और शिक्षा ब्राह्मण के बिना अधूरी हैं। ब्राह्मणत्व केवल जाति नहीं, बल्कि आचरण और विचारों की धरोहर है, जो समाज को धर्म और संस्कृति की ओर अग्रसर करता है। विप्र समाज हमेशा सर्वमंगल और विश्वकल्याण की कमान संभालता आया है और भविष्य में भी यही उसका धर्म रहेगा।
रोहित जीआचार्य ने अपने उद्बोधन में पुष्कर (गायत्री शक्तिपीठ, मणिवेदिका पीठ) में 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले 200 कुण्डीय गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। और 5 दिसंबर को पुष्कर में होने वाले भूमि पूजन पर अधिकाधिक उपस्थिति दे।
अंकित जी आचार्य कहा कि धर्म रक्षा प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है और सभी वर्गों की इसमें सतत भागीदारी आवश्यक है।खैरथल शहर के अतिरिक्त आसपास के गाँवों से भी समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।



