गढ़वा

मकरी पंचायत में 40 किसानों के बीच धान बीज का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

गढ़वा  : भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत अंतर्गत किसानों के बीच धान बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 40 किसानों के बीच उन्नत किस्म का धान बीज बीटी एम राकेश कुमार एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह ने किसानों के बीच धान वितरण किया।इस अवसर पर किसानों को सही बीज चयन, खेती के आधुनिक तरीके और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बीटीएम राकेश कुमार ने बताया कि सरकार किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तत्पर है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे उन्नत तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करें।किसान मित्र सुनील रावत ने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर खाद, बीज और कृषि यंत्रों की सुविधा दी जाती है, जिसका लाभ सभी पात्र किसानों को लेना चाहिए।
धान बीज वितरण से किसानों में उत्साह देखा गया। किसानों ने बताया कि समय पर बीज मिलने से खेती की तैयारी में आसानी होगी और अच्छी फसल की उम्मीद है। इस मौके पर किसान मित्र रविंद्र साह, रामदास राम, जुगुत राम, वीरेंद्र राम हरिकिशुन राम सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button