बेतुल

बैतूल मोक्षा डागा ने कैम्ब्रिज परीक्षा में रोशन किया देश का नाम 

सतपुड़ा वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने कैम्ब्रिज चेकपॉइंट में हासिल की अभूतपूर्व सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मई-जून 2025 में आयोजित कैम्ब्रिज लोअर सेकेंडरी चेकपॉइंट परीक्षा में सतपुड़ा वैली स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा मोक्षा डागा ने असाधारण प्रदर्शन कर जिले का ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन किया है। मोक्षा ने गणित में पूर्णांक 50 में से 50 अंक, अंग्रेजी द्वितीय भाषा में 48 अंक और विज्ञान में 47 अंक प्राप्त किए।
इसी के साथ कैम्ब्रिज प्राइमरी चेकपॉइंट परीक्षा में भी सतपुड़ा वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की डायरेक्टर दीपाली निलय डागा ने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और विद्यालय की विश्व स्तरीय शिक्षा प्रणाली का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्कूल मैनेजर शिवशंकर मालवीय ने बताया कि सतपुड़ा वैली स्कूल में कैम्ब्रिज पाथवे के अंतर्गत विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा दी जा रही है, जो उन्हें जीवन में हर चुनौती के लिए तैयार करती है।
प्राइमरी चेकपॉइंट परीक्षा में भी कई विद्यार्थियों ने विषयगत उत्कृष्टता दिखाई। देवेशी मालविया ने गणित में 47, विज्ञान में 46 और अंग्रेजी द्वितीय भाषा में 43 अंक प्राप्त किए। बतूल नाज़ ने गणित में 50 में से 50 अंक, अंग्रेजी में 41 और विज्ञान में 40 अंक लाकर सभी को गर्वित किया। आर्या दुबे ने गणित में 50 और विज्ञान में 41 अंक प्राप्त किए, वहीं हितिक्षा पटेल ने अंग्रेजी द्वितीय भाषा में 47 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
रव्या महाजन ने गणित में 46 अंक, जबकि अंग्रेजी और विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त किए। आन्या मालवीय, सूरज प्रताप यादव, निकुंज अग्रवाल और उत्कर्ष अग्रवाल ने भी सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन और पूरे शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता को सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया और कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है कि सतपुड़ा वैली स्कूल हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। डायरेक्टर दीपाली निलय डागा ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button